ट्राइडेंट एकादश ने मून लाइट एकादश को हराकर खिताब किया अपने नाम

कानपुर। डीएवी मैदान में रविवार को खेले गए संडे क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में ट्राइडेंट एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मून लाइट एकादश को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मून लाइट एकादश की टीम 25 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना सकी। टीम की बल्लेबाज़ी अफाक बाबा की घातक गेंदबाज़ी के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई। अफाक बाबा ने 6 ओवर में 2 मेडन डालते हुए केवल 5 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वहीं अनूप दीक्षित ने भी प्रभावी गेंदबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्राइडेंट एकादश ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 13वें ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विष्णु ने 35 रन तथा डॉ. फहीम ने 22 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट लेने वाले वत्सल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत और सशक्त कप्तानी के लिए कप्तान मनीष दुबे की जमकर सराहना हुई। ट्राइडेंट एकादश ने पूरे टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया और पांच महीने की कड़ी मेहनत के बाद फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज की। टीम के अन्य खिलाड़ियों—सूरज, नवीन, पेट्रो, दीपक, मयंक, हिमांशु, निशांत एवं तरुण—की भूमिका भी सराहनीय रही। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने मैच का भरपूर आनंद उठाया।

About NW-Editor

Check Also

कानपुर: ‘मुझे रहने दो, मत मारो’… बहू को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो वायरल

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *