Breaking News

डीजे मशीनों की चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर के बाहर खड़े डीजे गाड़ी से डीजे मशीनों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुक्ति धाम मार्ग क्योटरा के रहने वाले विनोद निषाद नें दिनांक 07.02.2025 को थाना कोतवाली पर सूचना दी कि दिनांक 29/30.01.2025 की रात्रि को चोरो द्वारा घर के बाहर खड़ी डीजे से मशीनों को चुरा लिया गया जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिला । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 07/08.02.2025 की रात्रि को डीजे मशीनों की चोरी करने वाले दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर केन नदी आरती स्थल मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी के डीजे मशीनों को बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त- ने अपने नाम 1. अजय वर्मा पुत्र दिल्लीपत वर्मा निवासी तिन्दुही थाना खन्ना जनपद महोबा ।
2. अरविन्द कुमार पुत्र अनुसुइयादीन निवासी तिन्दुही थाना खन्ना जनपद महोबा बताया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. प्र0नि0 कोत0 नगर श्री पंकज कुमार सिंह
2. श्री अनुग्रह नारायण मौर्य प्रभारी जेल चौकी
3. कां0 कुलदीप कुमार
4. कां0 देवांशु चौहान शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *