Breaking News

शादी से पहले एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम

 

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्रेम मे दिवाने युवक ने युवती को गोलीमार कर हत्या कर दी। इस घटना से गांव मे सनसनी मच गई। युवती की गुरुवार को शादी होनी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबटमऊ के मजरा नईबस्ती, जरेरा निवासी नौरंग की पुत्री संगीता सोमवार की रात को मां लक्ष्मी, छोटी बहन साधना के साथ छत पर सो रही थी। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग-अलग कमरे मे सो रहे थे।

सुबह करीब तीन बजे शहर कोतवाली कन्नौज  के गांव बद्दापुरवा  निवासी प्रेमचंद्र अपने चाचा के बेटे साथ छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गए। मृतका की मां ने बताया कि आरोपी संगीता को छत से खींचकर ले जाने की कोशिश कर ने लगे। इस पर बेटी ने शोर मचाया, तो उनकी आंख खुल गई। उनके उठने पर आरोपी के चाचा के लड़के ने पकड़ कर गर्दन दबाने लगा। इसी बीच आरोपी प्रेम चंद्र सगीता को खींचकर  जीने में ले जाकर सीने मे सटाकर गोली मार दी।

इसके बाद आरोपी दरवाजे के रास्ते भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक युवती की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतका डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह चार बहन दो भाई मे तीसरे नंबर की थी। मृतका के पिता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। घटना की सूचना पर थानाअध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा, सीओ बिलग्राम रबि प्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

About NW-Editor

Check Also

DJ बंद होते ही बजे गोलियों के धमाके: हरदोई में दूल्हे की बारात मातम में बदली, आरोपी फरार

हरदोई जिले में रात 1 बजे के बाद डीजे बजाने से मना करने पर नशे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *