Breaking News

किशोरियों को शिकार बनाता था दरिंदा दुकानदार, जानिए कैसे करता था गंदी हरकतें

बरेली के अलीगंज में कॉस्मेटिक दुकानदार ने कई किशोरियों से दुष्कर्म किया। उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। इन वीडियो के जरिये धमकाकर वह संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से किशोरियों ने शिकायत नहीं की। अब आरोपी के मोबाइल फोन से ये वीडियो वायरल हो गए। गांव वालों के मुताबिक कुल 17 वीडियो वायरल हुए हैं। पहचान उजागर होने के कारण पीड़ित किशोरियां भी तनाव में हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।  परिजन भी परेशान हैं। कुछ पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत भी की है। मुख्य आरोपी फिलहाल भाग गया है।

 

पुलिस ने आरोपी के भाई व एक दोस्त को हिरासत में लिया है।  गांव वालों के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर वाले हिस्से में बने कमरे में ही उन्हें शूट किया है।  इन वीडियो में दिखने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कुछ आरोपी के गांव की ही हैं तो कुछ आस-पास के गांवों से यहां पढ़ने आती हैं। दुकान पर आने के दौरान झांसे में लेकर आरोपी ने उनसे दुष्कर्म किया और खुद ही वीडियो को बनाया। ऐसे में आशंका है कि उसने खुद या उसके ही किसी परिचित ने इन्हें वायरल किया होगा।  शनिवार को थाने में किशोरियों ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से वह चुप रहीं।

About NW-Editor

Check Also

रिक्शा चालक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक; पत्नी और प्रेमी पर गंभीर आरोप

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में एक रिक्शा चालक को घेरकर आरोपियों ने उस पर चाकुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *