Breaking News

इटावा पुलिस लाइन में वामा सारथी का स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों व परिजनों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं

इटावा, 02 अगस्त। पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण और कल्याण के उद्देश्य से वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा में एक दिवसीय होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप एवं वामा वेलनेस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम, इटावा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी वामा सारथी तथा आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर में सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, पाचन संबंधी समस्याओं तथा तनाव जनित विकारों की विशेष जांच एवं उपचार किया गया। पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी और अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
वामा वेलनेस कैंप के अंतर्गत शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गईं। इसके अतिरिक्त आई ड्रॉप, जलने, कटने तथा अन्य सामान्य बीमारियों के लिए आवश्यक एलोपैथिक दवाओं का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की टीम एवं चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से शिविर का सफल संचालन किया। वामा सारथी संगठन पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य, कल्याण और जागरूकता के लिए निरंतर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

About NW-Editor

Check Also

मिशन शक्ति अभियान के तहत चौबिया पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *