Breaking News

देव स्थान की जमीन में कब्जे को लेकर ग्रामीण उग्र

-अवैध कब्जे को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खागा, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क को लेकर नाराजगी जताते हुए सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।
किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग से महावतपुर असहट तक नई सड़क बनाई जा रही है। पहले से मौजूद पुरानी सड़क भूमिधरी भूमि से होकर गुजरती है, जिसके कारण विभाग नई दिशा में सड़क निर्माण करवा रहा है लेकिन प्रस्तावित नई सड़क मार्ग में गांव के एक देवस्थान का चबूतरा आ रहा है, जिससे ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उनकी सहमति और जानकारी के चबूतरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि देवस्थान को बगैर क्षति पहुंचाए ही वैकल्पिक मार्ग से सड़क बनाई जाए। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि देवस्थान की मर्यादा का ध्यान रखा जाएगा और निर्माण कार्य को लेकर पुनः सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *