Breaking News

लखनऊ में दहशत: हॉस्टल के बाहर झगड़ा, महिला को मारी गोली!

लखनऊ- हॉस्टल के छात्र ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने छात्रों को शोर मचाने से मना किया था। हुआ यूं कि शनिवार देर रात हॉस्टल के बाहर छात्र झगड़ा कर रहे थे। महिला पति के साथ छत पर टहल रही थी। शोर-शराबा सुनकर नीचे आई। महिला ने छात्रों को रात में शोर मचाने से मना किया। लेकिन छात्र मान नहीं माने। इस पर महिला नाराज हो गई और पुलिस को कॉल करने की बात कही। यह सुनते ही एक छात्र ने तमंचा निकाला और सीधे महिला के सीने में गोली मार दी।

महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। अचानक हुई वारदात से लोग सहम गए। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता नायक हॉस्टल के 8 छात्रों को हिरासत में लिया है। मामला सैरपुर इलाके के ब्रिजधाम कॉलोनी का है। सारिका श्रीवास्तव पति के साथ ब्रिजधाम कॉलोनी में रहती थीं। उनके पति फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। पति ने बताया- शनिवार रात खाना खाने के बाद मैं पत्नी के साथ छत पर टहल रहा था।

इस दौरान सड़क पर अनीता नायक हॉस्टल के 7-8 स्टूडेंट आपस में झगड़ा कर रहे थे। पत्नी ने छात्रों से शोर मचाने से मना किया, लेकिन छात्रों ने बात नहीं सुनी। कहने लगे कि आपसे कोई मतलब नहीं है। जब छात्रों का शोर शराबा बढ़ गया तो पत्नी नीचे आई और उनको मना किया। इस दौरान एक छात्र ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अनीता नायक हॉस्टल ठीक मेरे घर के सामने है। हॉस्टल में रहने वाले छात्र अक्सर आपस में झगड़ा करते हैं। 7 महीने पहले हॉस्टल मालिक से यह बात कही थी। उनसे कहा था- हॉस्टल किसी परिवार को रेंट पर दे दो। कॉलोनी का माहौल खराब होता है, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी। पति ने बताया- पत्नी ने छात्रों से कहा कि मैं पुलिस बुला लूंगी। इसके बाद छात्र कुछ देर के लिए शांत हो गए। इसी बीच, एक छात्र ने तमंचा निकाल लिया। कहा- पुलिस से शिकायत करोगी।

इसके बाद उसने पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी गिर पड़ी। इंस्पेक्टर सैरपुर का कहना है कि हॉस्टल में मौजूद 8 छात्रों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी फरार है हॉस्टल के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार 20 साल से इस कॉलोनी में रह रहा था। महिला के 3 बच्चे हैं। 2 बेटे आदित्य और रुद्र और सबसे बड़ी बेटी महक। आदित्य 12वीं में पढ़ता है।

उसने बताया- हॉस्टल में बाहर से भी लड़के आते हैं। देर रात तक शोर शराबा करते हैं। रात में लड़के मारपीट कर रहे थे। हम लोग छत पर थे। मना किया तो एक लड़का हमारे गेट तक आया। पहले उसने दो राउंड फायरिंग की। हम लोग बच गए। फिर तीसरे राउंड की फायरिंग की तो गोली मम्मी को लग गई। पुलिस ने हॉस्टल से कारतूस और वैपन जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि महिला के घर के सामने बने हॉस्टल में 7-8 लड़के रहते हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। हॉस्टल के लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

मुख्य आरोपी की पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने हॉस्टल के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। हॉस्टल में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है। पड़ोस में रहने वाले विशेष सक्सेना ने बताया कि वारदात के बाद जब शोर-शराबा हुआ तो बाहर आए। तब गोली मारने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रोजाना शोर-शराबा होता था। लड़के नशा करते थे। कई बार शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। स्थिति ऐसी थी कि छात्रों के डर की वजह से कालोनी के लोग बाहर नहीं निकलते थे।

About NW-Editor

Check Also

18 दिन में 84 जगह धंसा यूपी का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, NHAI ने निर्माण कंपनी पर की कार्रवाई

-₹4700 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार मरम्मत, IIT खड़गपुर करेगी जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *