Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

 

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंट गांव निवासी शिवचंद का 19 वर्षीय पुत्र कैलाश बाइक पर सवार होकर सादर कोतवाली क्षेत्र किसी काम से आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

सीएम योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– जिले की सीवर व पानी टंकी योजनाओं का उठाया मुद्दा – सीएम योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *