Breaking News

फतेहपुर में चुनावी विवाद ने लिया हिंसक रूप, 40 वर्षीय युवक पर लाठी-डंडों से हमला

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम मगदहिपुर में चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंगों ने 40 वर्षीय युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मगदहिपुर गांव निवासी स्व. राधेश्याम के पुत्र राममिलन को गांव के ही दबंग बबलू पुत्र नरेश, दरोगा पुत्र स्व. भारत और नरेंद्र पुत्र निर्भय ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में घायल का इलाज करा रहे उसके भाई श्यामू सिंह ने बताया कि गांव का ही दबंग बबलू तीन बार चुनाव लड़ने के बावजूद हार गया था। आरोप है कि वह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके भाई को धमकाता रहता था।

श्यामू सिंह के मुताबिक, चुनावी रंजिश को लेकर बबलू, दरोगा और उसका भतीजा नरेंद्र ने तीन दिन पहले उसके भाई को घर के सामने ही लाठी-डंडों से पीटा था। मारपीट में राममिलन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल के भाई ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही थाने में बैठा लिया। चिकित्सक ने घायल को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। इसके बाद श्यामू सिंह ने स्वयं अपने भाई को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

बदहाल रास्ते और जलनिकासी की समस्या से गढ़ीवा मझगवां में संकट, घुटने तक पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण

खागा/फतेहपुर। विकास खंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत गढ़ीवा मझगवां में जलभराव के कारण ग्रामीणों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *