वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। वहीं महिला हाथ में जला हुआ नोट लेकर रोती दिखी।
कैसे हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार रामनरेश सोनकर का एक हाता है, जिसमें 70 से ज्यादा परिवार किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। हाता के दूसरे तल पर स्थित किरायेदार कल्लू अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ रहता है। घटना के समय कमरे में कल्लू का बड़ा बेटा सूरज मौजूद था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जिससे घबरा कर सूरज कमरा छोड़ कर भाग गया। वहीं आग लगने की सूचना पर हाता में रहने वाले सतवंत पहुंचे और आग बुझाने लगे। इस दौरान अचानक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। जिससे कमरे की टिन की छत फट गई और सिलिंडर करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में सतवंत पुत्र तेजबली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
News Wani
