Breaking News

सन्दिग्ध अवस्था मे पंखे के हुक में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

 

फतेहपुर। किसनपुर थाना क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गाँव में युवक ने सन्दिग्ध अवस्था मे घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गाँव निवासी नंरेन्द्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र मान सिंह उर्फ वीपी सिंह ने सन्दिग्ध अवस्था मे अपने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में जमीन विवाद के बाद फायरिंग, भाजपा नेता समेत पांच गिरफ्तार; लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा हाईवे पर पीएनसी गोदाम के पास जमीन की कब्जेदारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *