Breaking News

करंट की चपेट में आकर दो गम्भीर, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, परिजनों में मचा कोहराम

 

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गाँव महिला बिजलीं के करंट की चपेट में आ गई। उसको बचाने पहुंचा पड़ोसी तो वह भी करंट के चपेट में आकर झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गाँव निवासी जितेंद्र दुबे की 50 वर्षीय पत्नी रीना देवी बिजलीं के करंट की चपेट में आ गई। उसको बचाने गया गाँव निवासी स्व. रामेश्वर का 60 वर्षीय पुत्र रघुनाथ दुबे तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएससी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत अमृत घोषित कर दिया वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतको के परिजनों ने बताया घर पर लगे टीन शेड के लोहे के पोल में बिजलीं का करंट उतर आया था। उस पोल को छुते ही बहु करंट की चपेट में आ गई उसको बचाने परिवारिक ससुर गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनो इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *