Breaking News

पूर्व कोटेदार के निधन के बाद अटका आवंटन, ग्रामीण बोले- गुप्त मतदान से हो नया चयन

– ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
-एसडीएम को ज्ञापन देने जाते बड़नपुर के ग्रामीण।
फतेहपुर। हसवा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम बड़नपुर के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के उचित दर विक्रेता (राशन कोटा) का आवंटन गुप्त मतदान के माध्यम से कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव होने से गांव की जनता अपनी इच्छा से कोटेदार का चयन कर सकेगी और किसी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं बनेगी। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गांव के पूर्व कोटेदार के निधन हो जाने के बाद से राशन की दुकान रिक्त चल रही है। वर्तमान में गांव का राशन ग्राम सोनही, परगना फतेहपुर से वितरित कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को राशन लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कोटा आवंटन की प्रक्रिया के लिए 14 मई 2026 एवं 30 मई को ग्राम प्रधान, सचिव तथा स्वयं सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन समूहों के अभिलेखों में कमियां पाए जाने के कारण संबंधित अधिकारियों ने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। इसके बाद से अब तक कोटा आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम बड़नपुर में राशन कोटा का आवंटन शीघ्र गुप्त मतदान के माध्यम से कराया जाए, ताकि पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से जनता की पसंद के अनुसार उचित दर विक्रेता का चयन हो सके। इस मौके पर संदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पवन, छोटेलाल, सुमेर, गोपाल, श्यामरती, सुमन, हरिनारायण, शरद कुमार, अशोक, रामगोपाल, कृष्णा देवी, शैलेन्द्र सिंह, किशन पाल, राजा, राहुल कुमार, रन्नो देवी, देवीलाल, संदीप कुमार, सूरज पाल, रामसुमेर, महेश कुमार, लखन, पिंटू, विजय माला, प्रमोद, जय सिंह, शांति देवी, प्रीति देवी, सचिन, गुड़िया देवी, छोटे लाल, नीरज आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

दुष्कर्म व पॉक्सो केस में आरोपी अजय को जमानत, कोर्ट ने शर्तों के साथ रिहाई के दिए आदेश

-अधिवक्ता सोहराब खान। फतेहपुर। दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *