Breaking News

कोषाध्यक्ष पद पर एक और व्यक्ति ने किया नामांकन

– राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई का चुनाव
कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन लेते चुनाव अधिकारी।
बिंदकी, फतेहपुर। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई के चुनाव के लिए कोषाध्यक्ष पद के लिए एक और व्यक्ति ने नामांकन किया। इस तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों का नामांकन हुआ है जबकि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है। केवल औपचारिक घोषणा होना है।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई के चुनाव को लेकर व्यापारियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर अध्यक्ष नगर महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 28 व 29 जुलाई को नामांकन होना था। 28 जुलाई को नगर अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष गुप्ता ने नामांकन किया था। जबकि महामंत्री पद के लिए विजय सिंह चैहान ने नामांकन किया था। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश सविता ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन का दूसरा और अंतिम दिन था। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार निखिल कुमार गुप्ता ने नगर के ललौली चैराहे के समीप ललौली रोड में होंडा सरस्वती प्रतिष्ठान में नामांकन किया। इस तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों ने नामांकन किया है। जबकि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष गुप्ता तथा महामंत्री पद के लिए विजय सिंह चैहान का निर्विरोध होना तय हो गया है केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद बाबू टाटा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, चुनाव अधिकारी ओमजी हिंदू आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *