Breaking News

Prayagraj में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, तलाश जारी

 प्रयागराज। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी गांव के सामने गंगा नदी में रविवार सुबह नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। घटना के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। गंगा घाट पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में उन्हें तलाश लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

News Article Hero Image

प्रयागराज के नवाबगंज में गंगा में दो भाइयों के डूबने के बाद किनारे जुटे ग्रामीण।

डांडी गांव निवासी थे अल्ताफउद्दीन व मो. काश

बताया जाता है कि डांडी गांव निवासी अल्ताफउद्दीन के 24 वर्षीय बेटे मोहम्मद काश और 18 वर्षीय मोहम्मद कैश रविवार सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से गांव के सामने गंगा नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय छोटा भाई मोहम्मद कैश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई मोहम्मद काश भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव में दोनों भाई डूब गए।

Mo. Kash file photo

तीन घंटे गोताखोरों ने तलाश, हाथ खाली रहे

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Mo. Kaish file photo

सूचना पर भी नहीं पहुंची जल पुलिस व एसडीआरएफ

उधर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक वह मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के कई घंटे बाद तक न तो जल पुलिस और न ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

About NW-Editor

Check Also

गैस कनेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए किन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *