Breaking News

पथवरिया में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं मुकदमा दर्ज

इटावा। अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल इटावा ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, इटावा के निर्देशानुसार विद्युत चोरी रोकने, बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली करने तथा अन्य वाणिज्यिक बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 31 जुलाई 2026 को उपखंड अधिकारी द्वितीय अरविन्द कुमार एवं अवर अभियंता राकेश कुमार द्वारा विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज से पोषित क्षेत्र/मोहल्ला पथवरिया में मॉर्निंग रेड की गई।
रेड के दौरान चार उपभोक्ताओं द्वारा अपने परिसर में केबल बाईपास, अतिरिक्त केबल तथा बिना संयोजन के विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम द्वारा मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई की जद में आए उपभोक्ताओं में कोसर पत्नी अफजाल, अतिरिक्त केबल; पवन कुमार पुत्र मोतीलाल, केबल बाईपास; दानिश पुत्र मु0 अजीज, बिना संयोजन तथा शमशाद पुत्र याकूब, अतिरिक्त केबल शामिल हैं। इन चारों मामलों में कुल विद्युत भार 9 किलोवाट पाया गया।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *