Breaking News

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात, फतेहपुर में 2.54 लाख से अधिक लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी

फतेहपुर, 3 नवंबर। न्यूज़ वाणी। दीपावली के त्योहार पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल पर सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 1.89 करोड़ लाभार्थियों के लिए 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरण की पहल की गई।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फतेहपुर के विकास भवन सभागार में किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना समेत अधिकारियों एवं लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

जिला प्रशासन के अनुसार, फतेहपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 2,86,735 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 2,54,282 लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ई-केवाईसी कराने वाले पात्र परिवारों को नियमानुसार सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, शेष लाभार्थियों से भी जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की गई है, ताकि वे योजना के लाभ से वंचित न रहें।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवारों की महिलाओं को चूल्हे के धुएं से होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इस योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार के अवसर अपनाने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों का विकास होता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, गैस एजेंसियों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *