Breaking News

भाकियू ने देशभक्ति नारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को देशभक्ति नारों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। तहसील अध्यक्ष धर्म सिंह पटेल के नेतृत्व में बाइक और ट्रैक्टरों पर सवार किसान हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाते हुए अफोई चौराहा, प्रेमनगर होते हुए खागा तहसील पहुंचे।

जहां पर किसानों ने उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी खागा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा किसान हित में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

यात्रा के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ किसानों ने राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव केपी सिंह, तहसील अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष रुआब अली, तहसील महासचिव सोलंकी सिंह, तहसील उपाध्यक्ष विजय पाल, तहसील कोषाध्यक्ष आशाराम यादव, मीडिया प्रभारी कंधई लाल, तहसील संगठन मंत्री मनोज पटेल सहित दीपक शर्मा, वीरन पटेल, बलराज पटेल, अर्जुन, रमेश, दिनेश, राजाराम, किशोरी लाल गुप्ता, मूलचन्द्र चौहान, जयचंद, मुखिया पासवान, रोहित निषाद, राहुल यादव, जितेंद्र पासवान समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

असोथर में ई-रिक्शा हादसे ने छीनी बुजुर्ग की जान, पलटने से 65 वर्षीय की मौत

फतेहपुर। असोथर कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *