Breaking News

ब्राम्हण एकता परिषद ने की बैठक

फतेहपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक कलक्टर गंज में जिला अध्यक्ष पंडित प्रेम शंकर पांडे के निवास में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के उद्देश्य व कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ का दायित्व आशीष तिवारी व विधि प्रकोष्ठ सुशील कुमार पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ योगेश कुमार अवस्थी को दिया गया। इस दौरान संगठन के सात सूत्रीय संकल्पों के विषय में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में अरुण कुमार मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक, रामदत्त मिश्रा, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, सुशील कुमार तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, राजू अवस्थी, राहुल द्विवेदी, यथार्थ शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; चचेरा भाई गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *