Breaking News

भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में बुद्ध पूर्णिमा उत्सव संपन्न

बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी, बांदा में 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम निर्धारित क्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत मधुर बुद्ध भजन “बुद्धं शरणं गच्छामि” प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कक्षा 10 की छात्रा सारवी द्वारा बुद्ध भजन पर विशेष नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने भगवान बुद्ध के करुणा एवं सत्य के संदेश को अत्यंत सुंदरता से दर्शाया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका रुचिका त्रिपाठी ने बहुत ही भावपूर्ण भजन गाया,जो बुद्ध की शिक्षाओं पर आधारित था। शिक्षक संजय कुमार ने बुद्ध की शिक्षा, निर्वाण, ज्ञान प्राप्ति,मोक्ष प्राप्ति, संसार को दिए उपदेश, और लोगों में बुद्ध से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आर्यावर्त बैंक प्रबंधक श्री राम लखन कुशवाहा रहे। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य, अकादमिक निदेशक, निदेशक तथा विद्यालय के अध्यक्ष श्री शिव शरण कुशवाहा भी उपस्थित रहे। श्री शिव शरण कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के उपदेशों एवं उनके जीवन से जुड़े आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती कविता मैम, श्री संजय सर एवं प्रधानाचार्य महोदय द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन एवं शिक्षाओं पर विचारपूर्ण भाषण दिए गए। समस्त विद्यालय परिवार ने इस पावन अवसर पर उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *