Breaking News

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, गांदरबल हादसे में 30 श्रद्धालु घायल

-जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

गांदरबल (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा गुंड क्षेत्र के हरिगनीवान S-मोड़ के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस (पंजीकरण संख्या AR11 D5655) में लगभग 40 अमरनाथ यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, राहत दल और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कंगन अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो श्रद्धालुओं के सिर में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अन्य सभी घायलों की स्थिति भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस हरिगनीवान के S-मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी यह विशेष कानून क्यों बरकरार है? जानिए इसकी अहम वजह

जम्मू-कश्मीर से वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A को हटाए जाने के बाद यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *