Breaking News

बोरी में बंद बीवी की लाश, स्कूटर पर निकला कातिल पति… पुलिस ने बीच रास्ते दबोचा!

 

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर जब वह शव को ठिकाने के लिए अपने स्कूटर पर जा रहा था, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।  पुलिस ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 26 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव स्कूटर पर ले जाते हुए पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की एक गश्ती टीम ने 28 वर्षीय आरोपी को रोका, जो तड़के नांदेड़ शहर के इलाके में अपने दोपहिया वाहन पर सवार था। उन्होंने बताया कि टीम को महिला का शव एक बोरी में भरा हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राकेश निसार ने घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर धायरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में अपनी पत्नी बबीता का गला घोंट दिया। उन्होंने बताया, ‘पुलिस नियंत्रण कक्ष को रात करीब 1.30 बजे एक व्यक्ति द्वारा स्कूटर पर शव ले जाने की सूचना मिली। गश्ती दल ने वाहन को रोका और बोरी में भरी एक महिला का शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक मजदूर निसार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।’

About NW-Editor

Check Also

जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ा: 20 लोगों की गई जान, प्रशासन में हड़कंप

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने गंभीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *