Breaking News

स्वच्छता वीरों को मिला सम्मान, नगर पालिका में गूंजा कर्मचारियों के अधिकारों का मुद्दा

– सफाई कर्मचारी दिवस पर नगर पालिका सभागार में हुआ समारोह
– कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और स्थायी नियुक्ति की उठी मांग
-स्वच्छता वीरों को सम्मानित करते चेयरमैन व अन्य।
फतेहपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों के सम्मान में शनिवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित सम्मान समारोह भावुक और प्रेरणादायी माहौल का गवाह बना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका की रीढ़ हैं और इनके बिना स्वच्छ शहर की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सफाई कर्मचारी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी हर जायज समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार व उपस्थित सभासदों ने भी सफाई कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि व्यापार मंडल अपनी प्रत्येक मासिक बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देकर उनके सम्मान, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण यादव, संजय गुप्ता, रज्जन गुप्ता, विनोद गुप्ता, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव, सुनील, विवेक नागर, संतोष पटेल, भिक्कू मामा, अखिलेश कुमार, पवन द्विवेदी, चंद्र प्रकाश, बबलू पुरी, गरीबे, अरुण पाल, विजय बक्शी आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, एक ने कानपुर में तोड़ा दम; दूसरा जिला अस्पताल में मृत

फतेहपुर। विगत चार दिनों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *