Breaking News

कानपुर में पेड़ से लटका मिला ऑटो चालक का शव, प्रेम संबंधों को लेकर तनाव की आशंका

कानपुर में एक ऑटो चालक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि प्रेमिका को किसी अन्य युवक से बातचीत करते देखने के बाद वह परेशान रहने लगा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए परिजनों तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

कानपुर में 21 वर्षीय डांसर की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के घाऊखेड़ा इलाके में बुधवार सुबह 21 वर्षीय डांसर कृष्ण कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *