Breaking News

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय पहुंची डीएम

– आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश
– ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर कार्यालय का निरीक्षण करतीं डीएम।
फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट स्थित ईडीएम (ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईडीएम को निर्देशित किया कि आईजीआरएस की शिकायतों की निगरानी विभागवार करें। जिन विभागों की शिकायतें ज्यादा प्राप्त हो रही हैं। उनको चिन्हित कर समय से समन्वय स्थापित कर निस्तारित कराएं। ये सुनिश्चित करें कि अगर किसी भी विभाग द्वारा हस्तलिखित निस्तारण आता है तो उनको सूचित करते हुए दोबारा रिपोर्ट मंगाए। ये भी देख लें कि सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट में संबंधित का नाम अंकित हो। यदि कोई रिपोर्ट किसी विभाग से संबंधित न हो तो ससमय उसको संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर दें। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *