– तहसीलवार ऑनलाइन समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, मृतकों की सूची तहसीलदार को सौंपने के आदेश
फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों की तहसीलवार ऑनलाइन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में बीडीओ विजयीपुर, बीडीओ बहुआ एवं एआर कोऑपरेटिव के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और बीडीओ से जनगणना एवं फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि डीडीएजी द्वारा उपलब्ध कराई गई ग्रामसभा वार सूची के अनुसार सभी एसडीएम लेखपालों के साथ नियमित समीक्षा करें और कार्य में तेजी लाएं।
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विकास खंडों में मृतकों के मृत्यु प्रमाणपत्र संकलित कर संबंधित तहसीलदार को सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी बीडीओ मृतकों की सूची सीधे डीडीएजी को नहीं देगा, बल्कि संबंधित तहसीलदार को ही सौंपेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी तल्लीनता, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
News Wani
