Breaking News

तमिलनाडु में विजय की राह मुश्किल: बहुमत साबित करने पर ही मिलेगी शपथ, TVK अभी 5 विधायक पीछे

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली TVK के लिए सरकार गठन मुश्किल होता दिख रहा है। पार्टी चीफ और एक्टर विजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंचे। करीब एक घंटे बाद वहां से रवाना हुए। अब सूत्रों ने बताया है कि विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ तभी ले सकेंगे, जब वे विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा साबित कर देंगे। राज्यपाल ने उनसे कहा है कि वे राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं। इसलिए सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले 118 विधायकों का समर्थन दिखाना होगा।

विजय ने बुधवार को राज्यपाल अर्लेकर को 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की थी। विजय ने बहुमत साबित करने के लिए थोड़ा समय मांगा था।

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है।

DMK और AIADMK के बीच सरकार गठन पर चर्चा की अटकलें

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी DMK और AIADMK के बीच भी सरकार गठन को लेकर चर्चा चल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों दलों के नेताओं के बीच बैकचैनल बातचीत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई है, जिसमें AIADMK सरकार बनाए और DMK बाहर से समर्थन दे। छोटे दलों का समर्थन भी इस फॉर्मूले का हिस्सा हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है।

शाह आज बंगाल जाएंगे, सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम बंगाल पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह पहले बिहार में कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और वहां से सीधे बंगाल रवाना होंगे। शाह बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। BJP ने उन्हें बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है।

About NW-Editor

Check Also

निशांत कुमार की सियासत में एंट्री: सम्राट कैबिनेट में कल लेंगे मंत्री पद की शपथ

पटना. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *