Breaking News

विमान हादसे में जान गंवाने वालों को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

– रक्तदान कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते सदस्य।
फतेहपुर। अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वाले 242 लोगों की स्मृति में शुक्रवार को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हादसे के मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हादसे की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ते हुए पांच युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में अरविंद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, धर्मराज, प्रांशु मौर्य और अनुज कुमार शामिल रहे। युवाओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है और इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदाताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की कमी बनी रहती है। यदि युवा वर्ग नियमित रूप से रक्तदान करे तो इस समस्या का समाधान काफी हद तक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है। कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के राजेश मौर्य एवं गुरमीत सिंह मौजूद रहे। वहीं मानस रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल, अंजली, अनुस तथा विष्णु ने रक्त संग्रहण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *