Breaking News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे जी का कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया बलिदान दिवस

 

बांदा। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड बांदा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में देश के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे जी का बलिदान दिवस मनाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित जी ने कहा ईस्ट इंडिया कंपनी कि गलत नीतियों के विरुद्ध सर्वप्रथम मंगल पांडे जैसे क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी विद्रोह करने पर ब्रिटिश सरकार ने उनको गिरफ्तार कर 6 अप्रैल को कोर्ट मार्शल किया और 8 अप्रैल 1857को फांसी पर लटकाया गया कांग्रेस शहर कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह ने आजादी के शलाका पुरुष मंगल पांडे की शहादत पर अपने विचार रखते हुए बतलाया मंगल पांडे की शहादत से ही देश के अंदर क्रांतिकारी में देश की आजादी के लिए जुनून पैदा हुआ और लाखों क्रांतिकारी देश को आजाद करने के लिए आगे आए ऐसे महान विभूतियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेना चाहिए और जन-जन को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत कैसा हो इस दिशा में कार्य करना चाहिए इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक वर्धन डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट डॉक्टर के पी सेन पूर्व प्रदेश महामंत्री ओबीसी पोस्ट नाथूराम सेन हरिश्चंद्र बाजपेई पप्पू हसन राजेश पचनेही सुखदेव गांधी बेनी प्रसाद अशोक सिंह बालकुमारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *