Breaking News

गैंगस्टर मोइन खान की 12 लाख की संपत्ति जब्त

फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने गैगस्टर मोइन खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 12 लाख 28 हजार 700 रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मोइन खान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को थरियाँव थानाध्यक्ष अरविन्द राय और उनकी टीम ने संपत्ति को जब्त करने के लिए कार्रवाई की है। जब्त की गई संपत्ति में कई वाहन शामिल हैं। जिनमें बोलेरो नियो, बुलेट क्लासिक, अपाचे और अन्य सम्पत्ति शामिल हैं। जिनकी कुल कीमत 12 लाख 28 हजार 700 रुपया है। उन्होंने बताया आरोपी की जांच चल रही है आगे भी कार्यवाई हो सकती है।

About NW-Editor

Check Also

करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार डंपर ने ली मजदूर की जान, दो गंभीर घायल

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा चौकी अंतर्गत सुकूरा-मुसाफा मार्ग पर गुरुवार की रात दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *