Breaking News

यमुना आरती में खेली गई गुलाल के साथ फूलों की होली, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिखा सुंदर नजारा

कमासिन, बांदा। कमासिन में होलिका दहन के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में दांदो घाट पर यमुना आरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हिंदू समाज के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसने समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता को निरूपित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रवीण पाण्डेय (केंद्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड राष्ट्र समिति/प्रांत प्रमुख गंगा समग्र सहायक नदी आयाम, खागा फतेहपुर) एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप मिश्रा (भाजपा वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष, कमासिन) मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कमासिन ब्लॉक संयोजक गंगा समग्र कानपुर प्रांत, गौ रक्षा प्रकोष्ठ शत्रुघ्न सिंह एवं तहसील अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ प्रभंजन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने यमुना आरती बड़े ही हर्षोल्लाश एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न की, साथ ही सभी का मुंह मीठा कराया गया। आरती के पश्चात सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर एवं रंग गुलाल लगाकर तथा गुलाब के फूलों को एक दूसरे पर डालकर होली खेली और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी यमुना आरती की साथ ही गले मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को निरूपित किया तथा होली पर्व की बधाईयां दी। सभी ने यमुना आरती संपन्न कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर सुबराती खान ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मिलकर एक दूसरे की खुशी में शामिल होना चाहिए एवं किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसे भाईचारे एवं सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाएं एवं किसी प्रकार का कोई भेदभाव न करें। इस दौरान कार्यक्रम में अरुण कुमार मिश्रा (जिला मंत्री, गौ रक्षा प्रकोष्ठ), रामकृपाल पत्रकार, दांदो घाट चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह, प्रदीप मिश्रा मंडल अध्यक्ष कमासिन, दिनेश कुमार निषाद मंडल अध्यक्ष मर्का, प्रधान विपिन बिहारी उपाध्याय, प्रधान राघौपुर कैलाशनाथ यादव, बीरा से सुबराती खान,राम सुजान सिंह , ठाकुर विमल सिंह, उदयबीर सिंह,सूरज सिंह, भरत सिंह, रामबली ठाकुर सहित तमाम श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *