Breaking News

*पुलिस अधीक्षक महोबा, द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर दिए निर्देश।*

*महोबा* पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस पहल के अंतर्गत जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सीधे जुड़कर जनसमस्याओं के समाधान में सहभागी बने। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद स्थापित कर प्रत्येक प्रकरण के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।  पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में वन कर्मचारियों के संगठन का चुनाव संपन्न, शिवनारायण पाल ने 26 वोट से दर्ज की जीत

महोबा। न्यूनतम वेतन वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए महोबा रेंज स्थित वन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *