Breaking News

फतेहपुर में पत्रकारों ने मनाया प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, एकता और पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद का जन्मदिन सोमवार को पत्रकार साथियों के बीच जिला कार्यालय में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पत्रकारों ने केक काटकर जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के बाद मौजूद पत्रकारों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी साझा की गई।

समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही समाज की बुराइयों और अन्याय के खिलाफ लड़ने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने तमाम तरह की चुनौतियां खड़ी हैं। पत्रकारों के साथ लगातार बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय हैं, जिस पर सभी पत्रकार साथियों को गंभीरता से विचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार एकजुट रहेंगे तो किसी भी समस्या और चुनौती का सामना मजबूती के साथ किया जा सकता है।

समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने और समारोह में शामिल होकर खुशी साझा करने वाले सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का स्नेह और विश्वास उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वह पत्रकार हितों के लिए हमेशा पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री मेराजुद्दीन महताब, जिला महामंत्री अमित शरण बाबी, नितेश श्रीवास्तव, संदीप केशरवानी, मोहम्मद मोईन, सुनील गुप्ता, कमर अजमी, इरफान काजमी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद मुकीम अहमद, मोईज अहमद, फराज खान, शोएब, वंदना मौर्या, अलीक अहमद, विक्टर रॉबर्ट, मोहम्मद अतीक, उमेश चंद्र मौर्या, मनीष पाल, बबलू सिंह, छोटकू ठाकुर, देवेंद्र गौतम उर्फ सोनू सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

लिफ्ट देने पर भड़के दबंग, दूध कारोबारी को वाहन से खींचकर पीटा; नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप

अमौली, फतेहपुर। सवारी को लिफ्ट देना एक दूध कारोबारी को भारी पड़ गया। अमौली तिराहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *