Breaking News

कलयुगी बेटे की करतूत, मामूली झगड़े में मां को उतारा मौत के घाट

सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ीकोना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तिहारिन बाई माली के रूप में हुई है। रविवार रात मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।छपोरा पीडीएस दुकान में संचालक द्वारा बचाव के लिए रात में गोदाम में चावल जमा कराने की चर्चा! प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना घरेलू विवाद से जुड़ी हुई है, हालांकि विवाद का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से BSF कैंप डूबा, जवानों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *