Breaking News

”15 दिन के बेटे को फ्रीजर में रखकर सोई मां, कारण जान लोगो के उड़े होश”

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने 15 दिन के नवजात बच्चे को फ्रीजर में लिटा दिया. बच्चा जब फ्रीजर में रोने लगा तब परिवार वालों को इस बात के बारे में पता चला. हैरान कर देने वाली ये घटना मुरादाबाद जिले के करुला की बताई जा रही है. हालांकि जिस महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ ऐसा किया वो मानसिक रुप से बीमार बताई जा रही है.

महिला करूला की ही रहने वाली है. महिला ने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था. जानकारी के अनुसार, महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से ग्रसित है. ये बीमारी महिला को प्रसव के बाद हो गई. बच्चे को फ्रीजर में लिटाने की घटना शुक्रवार की है. शुक्रवार को महिला ने अपने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया. इसके बाद महिला सोने चली गई.

फ्रीजर में लिटाने के कुछ देर बाद ही बच्चा रोने लगा. बच्चे के रोने की आवाज परिवार के अन्य सदस्यों के कानों में पड़ी. इसके बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वो हक्के बक्के रह गए. उन्होंने देखा कि बच्चा फ्रीजर में है. फिर तत्काल परिवार वालों ने 15 दिन के मासूम को फ्रीजर से बाहर निकाला. परिजनों ने महिला की झाड़ फूंक भी कराई थी. परिजनों का पहले मानना था कि महिला को ऊपरी हवा ने परेशान कर रखा है.

हालांकि झाड़ फूंक का कोई असर महिला पर नहीं हुआ. महिला की हालत जब नहीं सुधरी तो परिवार वाले उसको डॉक्टर के पास ले गए. परिवार वालों को एक मनोरोग विशेषज्ञ ने बताया कि महिला को पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी है. महिला का इस समय वास्तविकता से कोई संपर्क नहीं है. महिला इस समय अवसाद में है. वहीं इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

About NW-Editor

Check Also

आजम खान के बेटे को बड़ी राहत, बेटा जेल से छूटेगा; हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड की

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *