Breaking News

तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा में मातृ दिवस पर हुई कई प्रतियोगिताएं

-सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाते हुए ने जीते अनेकों पुरस्कार

बांदा। मदर्स डे (Mother’s day) अतर्रा के तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस बड़े धूमधाम से अनोखे ढंग से मनाया गया। विद्यालय की तरफ से अलग अलग प्रोग्राम निर्धारित किए गए थे जिनमें बच्चों की माताओ ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया जैसे नृत्य कार्यक्रम, कविता, नॉन फायर कुकिंग, मेहंदी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सबसे पहले बच्चों की माताओ का रजिस्ट्रेशन किया गया इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंत्रमुग्ध करने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने सभी माताओ का सम्मान किया और उन्होंने कहा कि मां जीवन की पहली शिक्षिका होती है। नान फायर कुकिंग में श्रीमती सीता प्रथम श्रीमती सीमा द्वितीय स्थान हासिल किया तथा वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में श्रीमती रंजना प्रथम स्थान तथा मंजूलिका द्वितीय स्थान प्राप्त किया । अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेने वाली माता को पुरस्कृत किया गया तथा स्पेशल पुरस्कार भी वितरण किया गया वही मेहंदी कंपटीशन में प्रथम पुरस्कार विजय श्री , द्वितीय पुरस्कार मिस संजू, तृतीय पुरस्कार शबाना बानो एवं गायत्री को मिला। पोयमप्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिस रेनू द्वितीय मिस कविता तीसरा मिस अंजना एवं काउंसलेशन अमृता रहीं।
डांस कंपटीशन में क्रमशः अन्नपूर्णा अनामिका अभिलाषा राखी एवं मिस राधिका ने प्राप्त किया गायन कंपटीशन प्रथम पुरस्कार मिस चंचल द्वितीय क्रमशः प्रगति सेवा सीता एवं आरती ने प्राप्त किया। रैंप वॉक पर क्रमशः आराधना,नेहा,शालू एवं श्रद्धा विजेता रही इस मौके पर हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव जी एवं विद्यालय की मैनेजर डायरेक्टर मिस किरण कुशवाहा जी, श्रीमती राजाबाई एवं श्रीमती शरद सिन्हा मैम तथा विद्यालय की शिक्षिकांये उपस्थिति रही।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *