Breaking News

राज्यों में CBI की छापेमारी: कई लोग गिरफ़्तार

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर मेडिकल कॉलेज की मान्यता रिपोर्ट को अनुकूल बनाने रिश्वत लेने का आरोप है। बुधवार को CBI ने सभी आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से CBI आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है। CBI के मुताबिक, यह छापा छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के बदले 55 लाख रुपए रिश्वत दी। वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। जानकारी के अनुसार संस्थान के पदाधिकारी और बिचौलिए, निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

 रंगे हाथों किया गिरफ्तार: CBI ने पुख्ता सूचना मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। रिश्वत के लेन-देन के दौरान सभी 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में 3 डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी और 3 बिचौलिए शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है।

देशभर में छापेमारी और दस्तावेजी जांच: CBI ने सोमवार को कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। CBI के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे थे। CBI ने स्पष्ट किया कि यह मामला मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। रिश्वत की राशि 55 लाख रुपए थी और यह बेंगलुरु में दी गई थी। मामले की आगे की तलाशी, पूछताछ और दस्तावेजी जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *