Breaking News

सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबा ओम घाट, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

फतेहपुर। सावन के तीसरे सोमवार को भिटौरा स्थित ऐतिहासिक ओम घाट हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। भोर होते ही घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। फतेहपुर के साथ आसपास के जनपदों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु ओम घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भगवान शिव की आराधना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भिटौरा ऋषि भृगु की तपोस्थली रही है। उत्तरवाहिनी गंगा और भगवान शिव की आराधना के चलते ओम घाट का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यही वजह है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गंगा स्नान और भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। तीसरे सोमवार को भी देर तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में सोमवार सुबह खेत में काम करते समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *