*महोबा* राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां की लंबित विकास कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर से आयोजित किए जाने को सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीच की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को खाद की किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा पर्यटन विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश जिला पर्यटन अधिकारी को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वे का कार्य शीघ्र सत्यापन के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने नवंबर 2026 तक ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभार्थियों की कन्याओं की शादी कराकर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने एवं ओवरलोड वाहन की चेकिंग कराई जाने एवं कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर लाइट योजना की समीक्षा की एवं ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाये जाने के निर्देश दिए।उन्होनेे खराब विद्युत ट्रान्सफार्मरों को शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अन्दर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर बदले जाने के निर्देश दिए।उन्होेने अधिक आने वाले विद्युत बिलों के सुधार करने तथा निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।कृृषि विभाग के अर्न्तगत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमित कराये जाने के पश्चात फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का समय से भुगतान कराये जाने एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।
उन्होनेें लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्याें को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होनें चरखारी-मुस्करा रोड एवं गौरहारी सड़क की मरम्मत शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होनें जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जलापूर्ति गांवों में सुनिश्चित करने तथा खोदी गयी सड़कों को तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होनें पर्यटन विकास के अंतर्गत गुरू गोरखनाथ की मूर्ति लगाये जाने एवं अन्य विकास कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समीक्षा बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही उपस्थित रहेंगे।उन्होनें कहा कि हर गौशाला में वृक्षारोपण करवाया जाए और गौशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाये तथा सभी गौशालाओं में हरा चारा पानी भूसा की व्यवस्था की जाए तथा दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत दी जाए। उन्होंने कैम्प लगाकर फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए और कहा कि पर्यटन विभाग के जो भी निर्माणाधीन कार्य हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जर्ज़र तारों एवं पोलों की मरम्मत की जाये। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँवो में निरंतर साफ -सफाई कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक सदर राकेश गोस्वामी, सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व इंद्र नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी पंकज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
News Wani
