दिलदारनगर (गाज़ीपुर): हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित उसिया खास हाल्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल होने से यात्रियों में आक्रोश है। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
स्टेशन परिसर में बने एकमात्र शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उसमें पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्री उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। साफ-सफाई के अभाव में प्रतीक्षालय समेत पूरे परिसर में गंदगी फैली रहती है। शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को खुले में या इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ता है।
स्थानीय यात्री रसद अली, मेरेलाल राय, सरफु खान मिराज खान तुफैल खानऔर सोनू खान ने बताया कि स्टेशन की समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों की संख्या के बावजूद सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।
News Wani
