Breaking News

देवल मठ में गूंजे बाबा कीनाराम के जयकारे, लोकगीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवल गांव स्थित किनाराम बाबा मठ पर अघोर पीठ के संत बाबा किनाराम का 427वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भोजपुरी लोकगीत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को रात भर झूमने पर विवश कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा बाबा कीनाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान लोकगीत कलाकार आर्यन बाबू, बबीता किन्नर, मोनू सिंह, हीरा हसमुख, राजू मस्ताना, सुनीता मौर्या गाजीपुरी, सचिन शर्मिला आदि ने अपने गणों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही अंजली डांसर एवं अन्य डांस कलाकारों ने भी गायकारों की जीत पर डांस करके खूब वाह-वाही लूटी।

 

गौरतलब हो कि अघोर पंथ के संत बाबा कीनाराम के 427वां जन्म उत्सव के उपलक्ष में सेवराई तहसील क्षेत्र के देवल गांव स्थित मठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें एक से बढ़कर एक लोकगीत कलाकारों ने भाग लेते हुए अपनी आवाज की जादू बिखेरा। इस मौके पर भावी जिला पंचायत सदस्य विपुल सिंह, ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह, सन्नी सिंह, मृत्युंजय उपाध्याय, सोनू गुप्ता, रिंकू सिंह, सोनू सिंह, नरायण सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

“हमें तो बस पैसे चाहिए…”: पत्नी का आधी रात हंगामा, बेलन से हमला कर पति को घर छोड़ने पर किया मजबूर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पत्नी की प्रताड़ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *