ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों की समस्याओं पर किया मंथन
सेवराई। तहसील के कैम्प कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (तहसील इकाई सेवराई) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह ‘विक्की’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पत्रकारों के उत्पीड़न, क्षेत्र में आ रही व्यावहारिक समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर गहन चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह ‘विक्की’ ने साफ किया। उन्होंने कहा कि संगठन में चाटुकारिता की जगह ईमानदारी, निष्पक्षता और सच्ची पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को ही प्राथमिकता मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में पत्रकारिता करना चुनौतियों से भरा काम है। ऐसे में योग्य और निष्पक्ष पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और नई सदस्यता को लेकर भी रणनीति बनी। वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक ग्रामीण पत्रकार एकजुट नहीं होंगे, तब तक उनकी आवाज दबाने की कोशिश होती रहेगी। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनने और बिना किसी डर के निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इजहार खान, विनय यादव, आदर्श सिंह, संतोष प्रसाद, नसीम खान समेत क्षेत्र के कई सम्मानित पत्रकार साथी मौजूद रहे।
News Wani
