फतेहपुर। पटेल सेवा संस्थान की कमान जगनायक सचान को सौंपे जाने के बाद समाज के बीच नई उम्मीद और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। उनके मनोनयन पर मंगलवार को दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संस्थान को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।
स्वागत से अभिभूत जगनायक सचान ने पटेल सेवा संस्थान की चयन समिति का आभार जताते हुए कहा कि उनके नाम पर आम सहमति बनाकर जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संस्थान के विश्वास पर खरा उतरने और सभी को साथ लेकर काम करने का पूरा प्रयास करेंगे।
जगनायक सचान ने कहा कि उनके कार्यकाल में पटेल सेवा संस्थान भवन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान केवल भवन तक सीमित न रहकर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बने, इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज में जिन लोगों को मदद की आवश्यकता है और संस्थान अपने स्तर से जिनकी सहायता कर सकता है, उनके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही पटेल सेवा संस्थान से जुड़े लोगों के साथ नियमित बैठक कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझा जाएगा तथा समाजहित में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
जगनायक सचान के अध्यक्ष मनोनीत होने पर दीवानी परिसर में समर्थकों और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर राजा रंजीत सिंह पटेल एडवोकेट, सुरेश पटेल, संतोष सचान, पीके उमराव, डॉ. राकेश सचान, हरिवंश सचान, अजय पटेल, राजू कुर्मी, जयप्रकाश और रामसागर पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
News Wani
