Breaking News

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक: शासन के निर्देशों का पालन करने और नई परंपरा न शुरू करने की हिदायत

 

महोबा। आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने को लेकर एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर सदर कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड तथा थाना चरखारी व थाना श्रीनगर में क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक दौरान गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के लिए आयोजकों को शासन, प्रशासन की जारी निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीस कमेटी की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापना, पूजा पाठ एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का उपयोग करें साथ ही समय का पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न की जाए, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो। कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों और अन्य वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए कार्यक्रम दौरान पर्याप्त स्वयं सेवकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व मनाए जाने पर जोर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने लोगों से कहा कि गणेश चतुुर्थी पर किसी भी प्रकार की अफवाह व भ्रामक सूचना पर ध्यान न दे सााि ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक पोस्ट व संदेश प्रसारित न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही। उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया गया कि गणेश चतुर्थी पर्व दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणेश चतुर्थी आयोजन से जुड़े आयोजकगण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता का पाठ, पुलिस ने बताए अधिकार और हेल्पलाइन नंबर

  *महोबा* मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *