Breaking News

गांजे की खेती करने वाले को पुलिस ने पकड़ा, छापेमारी में 42.8 किलोग्राम गांजा बरामद

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में दिनांक 12.05.2025 को थाना पैलानी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना पैलानी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम अलोना में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती की जा रही है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम अलोना में मौके पर छापेमारी कर एक अभियुक्त धनीराम वर्मा उर्फ छोटे वर्मा निवासी अलोना थाना पैलानी जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया । मौके से 42.8 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया गया है ।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक पैलानी सुखराम सिंह हे0कां0 महेश्वर त्रिपाठी कां0 प्रवेश पटेल कां0 जितेन्द्र कुमार म0कां0 रितु तिवारी शामिल रहीं।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *