Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली की तैयारी तेज, फतेहपुर से 500 कार्यकर्ता होंगे शामिल

फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राजस्थान के विधायक एवं राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव का कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने महारैली में फतेहपुर जिले से करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि वोट चोरी के मामले में सच्चाई सामने आने के बावजूद भाजपा सरकार संबंधित लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेगी।

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र की ताकत दिखाने और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को बुलंद करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने की अपील की।

महारैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजेंद्र लोधी, जेपी पासवान, राम नरेश महाराज, हेमलता पटेल, सैयद सहाब अली, राजीव लोचन निषाद, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद कासान, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, शकीला बानो, रेखा पासवान, उदित अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, प्रेम शंकर बाजपेयी, इंद्रजीत लोधी, निजामुद्दीन, चौधरी मोइन राइन, ओम प्रकाश कोरी, राकेश शास्त्री, राम शंकर शुक्ला, मोहम्मद शफीक, धर्मेंद्र सिंह, इमरान सिद्दीकी, नौशाद अहमद और उस्मान बेग सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खागा, फतेहपुर। जिस करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *