Breaking News

फतेहपुर में सरदार पटेल की जयंती पर दीपोत्सव, 562 दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहे पर सरदार सेना की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 562 दीप प्रज्वलित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, 151 दीपों से ‘जय सरदार’ लिखकर आरती की गई। कार्यक्रम के बाद हुई आतिशबाजी से पटेल नगर चौराहा रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में जनहित संकल्प पार्टी के पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने अक्टूबर माह को ‘माह-ए-सरदार’ के रूप में मनाने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता ने भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम स्थल को दीपों और तिरंगे से सजाया गया था। अंत में उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे लगाकर लौह पुरुष को नमन किया।

इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के प्रभारी वीरेंद्र सिंह पटेल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार डंपर ने ली मजदूर की जान, दो गंभीर घायल

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा चौकी अंतर्गत सुकूरा-मुसाफा मार्ग पर गुरुवार की रात दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *