Breaking News

ठेला संचालकों को अंगौछा व होम्योपैथिक औषधि की प्रदान

– रेडक्रास चेयरमैन के कार्यों को सभी ने सराहा
– ठेला संचालक को अंगौछा प्रदान करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। चिलचिलाती धूप, गर्मी के प्रभाव से कोई बीमार न हो इस भाव को मन मंे रखकर रविवार की दोपहर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने ऐसे व्यक्ति जो इस चिलचिलाती धूप में ठेला लगाकर जीवनयापन करने को मजबूर हैं। उन्हें हीटवेव से बचाव हेतु अंगौछा व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की गई। साथ ही सभी ठेले वालों, सब्जी विक्रेताओं को अधिक पानी पीने व खाली पेट न रहने की सलाह भी दी। डॉ अनुराग ने सदर अस्पताल से लखनऊ बाईपास तक में खुले में बैठे सब्जी विक्रेताओं व ठेले वालों को अंगौछा व औषधि प्रदान की गई। साथ ही इन चौराहों में उपस्थित पीआरडी के जवानों को भी औषधि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी उमेश कुमार श्रीवास्तव आजीवन सदस्य व चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

11वें आयुर्वेद दिवस पर एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. पांडेय सम्मानित, रेड क्रॉस सोसाइटी ने चिकित्सकों को भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *