Breaking News

फतेहपुर में महिला की मौत पर उठे सवाल, भाई ने जीजा समेत तीन पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। अपनी ही भाभी से अवैध संबंधों के चलते जीजा द्वारा बहन का गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

मलवां थाना क्षेत्र के मीमरऊ गांव निवासी रानू पुत्र नानकू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी रमड़ेरवा मजरे टेनी, थाना खागा निवासी सुनील पुत्र कृष्ण बिहारी के साथ हुई थी। आरोप है कि जीजा अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार बहन ने इसकी शिकायत भी की थी।

शिकायती पत्र के अनुसार, एक अक्टूबर 2026 को उसकी बहन ने अपने पति सुनील और जेठानी सरतूपा को कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाते देख लिया। बहन ने पति से कहा कि वह इस मामले की शिकायत रिश्तेदारों से करेगी। उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी बड़ी बहन बसंती देवी को भी दी।

आरोप है कि इसी बात को लेकर पति सुनील, सरतूपा के पति उमेश और उमेश पुत्र कृष्ण बिहारी ने मिलकर साजिश के तहत कोमल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाई मौके पर पहुंचा।

पीड़ित भाई का आरोप है कि उसने पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जीजा, जेठानी व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 12, 14 और 16 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह, 995 जोड़ों के लिए प्रशासन ने तय किए आयोजन स्थल

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में इस बार 995 जोड़ों के हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *