*(ताहिर हुसैन हाशमी)*
लखनऊ/लंदनl: लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रौशन किया है।रुखसार ने सटन वार्ड सीट से चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। रुख्सार हसन को कुल 1593 वोट मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंदी ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार को महज 448 वोट ही मिल सके।रुखसार की इस बड़ी जीत को क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों और लोकप्रियता का परिणाम माना जा रहा है।नवाबों के शहर लखनऊ में पली-बढ़ीं रुख्सार ने शहर के मशहूर स्कूल ला मार्टिनियर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी।पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने खेलों में मुख्य रूप से स्विमिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।करीब 13 साल पहले वह लंदन शिफ्ट हो गई थीं.जहां उन्होंने बैरिस्टर की डिग्री हासिल कर लॉ फर्म में सेवाएं दीं।करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी जॉइन की और लगातार सामाजिक मुद्दों पर काम किया। उनके सक्रिय कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया.जिस पर उन्होंने एक बहुत ही बेहतरीन जीत हासिल की।रुख्सार की इस सफलता पर लखनऊ में भी खुशी का माहौल है. इस संबंध में रुखसार के मामा कफ़ील हैदर ने बताया कि जब से भांजी के पार्षद चुनाव जीतने की खबर मिली है.उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है. रुखसार के पिता महमूद काज़मी का इंतकाल उसके बचपन में ही हो गया था,वह इंजीनियर थे.मां आबिदा लखनऊ में ही सहारा इंडिया में नौकरी करती थीं.वह कंपनी के काम के सिलसिले में लंदन चली गई थी.इसके बाद रुखसार भी 12वीं पास करने के बाद लंदन की बोर्डिंग में रहकर लॉ की पढ़ाई करने लगी. रुखसार के नाना मिर्ज़ा जलालुद्दीन हैदर कश्मीरी मोहल्ले के निवासी थे,और एक प्रतिष्ठित समाजसेवी के साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षक थे.रुखसार अब लंदन में ही रहकर आगामी असेंबली चुनाव और फिर वहां संसद सदस्य का चुनाव लड़ना चाहती है.

News Wani